दौसा से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट,
दौसा सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर एक ट्रक चालक से 20 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे पर भड़ाना के समीप 8 जनवरी को कुछ बदमाशों ने एक ट्रक चालक के पीछे स्कॉर्पियो गाड़ी लगाकर पुलिस की वर्दी में ट्रक को रुकवा कर उन्हें डंडा मारते हुए उनके साथ मारपीट की व ट्रक चालक एवं खलासी को बंधक बनाकर ट्रक में रखी रखें 20 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।इस मामले में सदर थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथियारों की नोक पर ट्रक चालक और खलासी को लूटा था और उन्हें बंधक बनाकर उत्तर प्रदेश ले गए व गोवर्धन जी के पास हाथ पैर बांध कर पटक गए थे। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए चुके हैं वहीं शुक्रवार को पुलिस ने विकास उर्फ विक्की निवासी नीमगांव उत्तर प्रदेश और अभिषेक जाट निवासी अहोया कला जिला भरतपुर को भी गिरफ्तार किया हैं। इस वारदात में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है,


0 टिप्पणियाँ