भरतपुर से राजेंद्र जति शर्मा,


राजस्थान के भरतपुर में डीग विधानसभा क्षेत्र के गांव श्योरावली निबासी 21 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह फौजदार के अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो जाने की जानकारी मिली है। डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व केविनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भारतीय सेना के जबान की शहादत को शत शत नमन किया है l अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा है कि मात्र 21 वर्ष की आयु में शहादत देकर अमर लोहागढ़ का वीर सपूत पुष्पेंद्र सिंह फौजदार हो गया है।