उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट,

उदयपुर जिले के गींगला गांव मे एक हाॅस्टल में वार्डन द्वारा बच्चे को निवस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाॅस्टल से घर पंहुचने के बाद बच्चे ने जब आपबीती माता पिता को सुनाई तो उन्होने तुरंत गींगला थाने में वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी हुई है।उदयपुर जिले के गींगला गांव में संचालित हो रहे हाॅस्टल में दस बच्चे रह रहे थे। उनमें से एक बच्चे के साथ हाॅस्टल के वार्डन के द्वारा मारपीट की गई। जब बच्चे के परिजनों को पता चला तो उन्होने गींगला थाने में रिपार्ट दर्ज करवाई है। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वार्डन ने बच्चे को निवस्त्र कर जमकर पिटाई की ओर इस घटना को किसी को नही बताने की धमकी दी। 



जब बच्चा हाॅस्टल से घर पंहुचा तो उसने अपने माता पिता को मारपीट वाली बात बताई। इसके बाद परिजन गींगला थाने पंहुचे ओर थाने में वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।लेकिन जिस तरह से वार्डन पर आरोप लगे है उसके बाद अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।