राजस्थान के अलवर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गाड़ी पर हमले का विरोध हनुमानगढ जक्शन में भी देखने को मिला। टिकैत पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को कांग्रेस व बसपा पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचे व भाजपा पार्टी पर हमले का आरोप लगाते हुए हमले को भाजपा की बौखलाहट बताया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की मांग की।
बता दे की हमले के विरोध में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित किसानों ने दिल्ली और यूपी के चिल्ला बॉर्डर को जाम कर दिया। किसान आरोपियों की गिरफ्तारी और राकेश टिकैत को सुरक्षा की मांग की। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर किसान मान गए और पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होती है तो वह फिर नोएडा से लगे दिल्ली के सभी बॉर्डर को जाम कर देंगे।


0 टिप्पणियाँ