जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें सुभाष चंद्र, हवा सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा भूपेंद्र सिंह शेखावत अमित सिंह राजेश कुमार शर्मा रविराज सिंह अनिल पुरोहित महेश चंद्र मीणा सुरेंद्र सिंह आनंद सिंह राजपुरोहित मदन लाल नायक सहित देशराज गुर्जर और बलराम मीणा के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची को सूचना के लिए एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रमुख शासन सचिव गृह विभाग,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसीपी सिविल राइट्स, पुलिस आयुक्त जयपुर जोधपुर सहित संबंधित विभागों को भेजी है। सूची को नियंत्रक अधिकारियों को भेज कर स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर जॉइनिंग टाइम का उपयोग किए बिना अपने नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्यभार कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है।


0 टिप्पणियाँ