जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान अपने स्वयं के खर्चे पर 18 साल के ऊपर के सभी राज्य के नागरिकों को कोविड का मुफ्त टीका लगवायेगी। राज्य सरकार इस मद में होने वाले 3000 करोड़ रुपये का वहां अपने स्रोतों से करेगी। गहलोत ने बताया कि प्रदेश में 18 से 45 साल के करीब 3 करोड़ 75 लाख व्यक्ति हैं तथा राज्य सरकार ने इन सभी के ले वैक्सीन के आर्डर फार्मा कंपनियों को देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार से बार बार आग्रह के बावजूद उसने सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन की बात स्वीकार नहीं की लेकिन राज्य सरकार सभी को सुरक्षित रखने के अपने दायित्व को निभाएगी और सभी को निशुल्क टीका उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ हे मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्य सरकार को भी केंद्र की तरह प्रति वैक्सीन दाम 150 रुपये ही लगाए जाएँ ताकि राज्य सरकार पर अनावश्यक वित्तीय बोझ ना पड़े। गहलोत ने एक ही वैक्सीन की एक देश में में अलग अलग रेट पर अप्पत्ति करते हुए इसे न्यायोचित ना होना कहा।


0 टिप्पणियाँ