भरतपुर से मनोज फौजदार की रिपोर्ट। 

भरतपुर में कल से यदि लोग बेवजह घरों से बाहर घूमने निकले तो उनके खिलाफ सख्त कार्यबाही की जाएगी और इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आज पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया वहीँ कोरोना जागरूकता के लिए शहर में तैनात कोरोना वॉलन्टियर एनसीसी कैडेट के मोबाइल को एक व्यक्ति ने उस समय छीनकर तोड़ दिया जब वह व्यक्ति को मास्क पहनने के समझा रहा था | कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के साथ 140 एनसीसी कैडेट्स शहर में जगह-जगह तैनात किए गए हैं जो आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं व लोगों को मास्क पहनने,सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए जागरूक कर रहे हैं लेकिन इसी बीच आज एक एनसीसी कैडेट को उस समय भारी पड़ गया जब बगैर मास्क के घूम रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसने मास्क पहनने की सलाह दी जिस पर वह बुजुर्ग आदमी उस पर भड़क उठा और एनसीसी कैडेट का मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंककर तोड़ डाला |     उधर फ्लैग मार्च निकालने के बाद एएसपी वन्दिता राणा ने कहा की लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने व् उनको बचाने के लिए गाइड लाइन के मुताविक कल से सख्ती की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति बेवजह सडकों पर घूमता हुआ मिला तो कार्यवाही की जाएगी |