कठिन से कठिन हो प्रभू को पाने की डगर, भक्त की भक्ति न रुकी न रुकेगी मगर'- इन्ही पंक्तियों को आत्मसात करते हुए श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा ने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सुचारू बनाये रखने के लिए एक सशक्त वर्चुअल प्लेटफार्म जैनम ज़ूम चैनल से महावीर जंयती के पावन अवसर के पर एक नवीन अध्याय की शुरुआत की वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने बताया कि केवल भारत ही नही वरन पूरे विश्व मे स्थपित जैन श्रावकों की भावना थी कि हम भगवान महावीर के जिओ ओर जीने दो, अहिंसा परमो धर्म जैसे सिद्धांतो की अनवरत प्रभावना के क्रम को कैसे बनाये रखे । जैनम ज़ूम के 2 चैनल से 2000 डिवाइस पर लगभग 10000 श्रावकों के साथ पारस चैनल पर लाइव के माध्यम से लाखों श्रावकों ने इस शोभायात्रा आनंद अपने घर से ही लिया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया दीप प्रज्वलित
लोकसभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम बिरला जी द्वारा भगवान महावीर के चित्र आवरण के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया । प्रख्यात भजन गायक रूपेश जैन ने भगवान महावीर का मंगलाचरण किया।कार्यक्रम में लगभग 108 साधु भगवंतों का वर्चुअल सानिध्य भी स्थानीय भक्तो के सहयोग से प्राप्त हुआ।
बिरला के उद्बोधन के साथ ही शोभायात्रा का शंखनाद हुआ जिसमें अपने अपने घरों में ही इंद्र आदि की वेशभूषा में सजे परिवारों ने भक्ति गीतों के साथ घर की टेरेस, छत व ओपन स्पेस पर ही भगवान महावीर के जयकारों के साथ जुलूस निकाला गया ।



0 टिप्पणियाँ