जैसलमेर से मनीष व्यास की खबर।

जैसलमेर। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते गुरुवार को अब तक सबसे बड़े आंकडे 152 तक पॉजीटिव मरीजों की संख्या पहुंच गई। अब जिले कुल मरीजो का आंकड़ा तीन हजार को पार कर चुका है। वहीं 740 एक्टिव केस है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश चोधरी ने बताया कि  45 वार्डाे के लिए गठित 45 सर्वे टीमों द्वारा सर्वे कार्य लगातार जारी है। गौरतलब है कि सर्वे टीमों द्वारा कुल 1 हजार 683 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 9 हजार 164 लोगों की स्क्रीनिंग व 21 आईएलआई लक्षणों वाले लोगों को मेडिकल किट का वितरण का कार्य किया गया।