ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण चलते सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बैड फुल होने लगे हैं। आगामी दिनों में इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने अभी से ही युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जयपुर कोटा राजमार्ग के समीप बीलवा गांव में स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास की जमीन पर कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें 5 से 8000 बेड स्थापित किए जा सकेंगे। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की देखरेख में किए जा रहे इंतजाम लगभग पूरे हो चुके हैं। 500 बेड की व्यवस्था 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही अगले चरण की तैयारियां भी जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ