चित्तौडग़ढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एसपी कार्यालय में देर रात को आई रिपोर्ट में चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट प्राप्त होते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर नगरपरिषद से दमकल मंगवा कर सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। वहीं, कर्मचारियों की रेंडम सैंपलिंग भी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से लगातार पुलिस कर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे है। सरकारी विभागों में भी कोरोना ने अपना डेरा डाल दिया है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को कोरोना काल में कार्य करना दूभर हो गया है। जहां एक और जिले में रोज 250 से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहां सरकारी कर्मचारी सबसे ज्यादा उनके संपर्क में आ रहे हैं जिससे आए दिन कोई न कोई कर्मचारी व अधिकारी इसके चपेट में आ रहे हैं।
गुरुवार देर रात को आई रिपोर्ट में एसपी कार्यालय से चार से पांच पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी को छोड़कर बाकी किसी भी पुलिसकर्मी में कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। केवल उनकी रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। सभी को तुरंत क्वारटाइन कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है तो वही सभी कर्मचारी कतारबद्ध होकर के रेंडम सेम्पल दे रहे है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही जिला पुलिस अधीक्षक भी इसके चपेट में आ गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी व माँ भी कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा भी आरटीओ अधिकारी, और जिला उद्योग केंद्र का महा प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, आरटीओ इंस्पेक्टर की इससे मौत भी हो चुकी है।एसपी ऑफिस मे सेम्पल लेने वाली रैपिड टीम मे निलेश तोलम्बिया, सुसील मेनारिया ,नारायण ,पूजा कल शामिल रहे




0 टिप्पणियाँ