कोटा से हँसपाल यादव की खबर,
नई दिल्ली स्थित इंडिया विजन फाउंडेशन का वर्चुअल कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत की पहली महिला आईपीएस डॉ किरण बेदी फाउंडर,इंडिया विजन फाउंडेशन द्वारा श्रीमती सुमन मालीवाल अधीक्षक केंद्रीय कारागृह कोटा को उल्लेखनीय कार्यों एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम में डॉ उपनीत लल्ली डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन चंडीगढ़ भी उपस्थित रहीं।इंडिया विजन फाउंडेशन ने महिलाओं की पूर्ण और प्रभावी भागीदारी सार्वजनिक जीवन में लैगिंक समानता प्राप्त करने की दिशा में हिंसा-उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दी गई विशिष्ट सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्यों को सराहना प्रदान करने की दृष्टि से ऑनलाइन अभियान "शिरिफॉर्मर्स"चलाया,जिसमें संपूर्ण भारत में प्रविष्टियां प्राप्त कर 1 अप्रैल 2021 को वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल को सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय कारागृह कोटा पर श्रीमती मालीवाल के पदस्थापन के दौरान किए गए नवाचारों एवं बंदी सुधारात्मक कार्यक्रमों पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रेजेंटेशन भी इंडिया विजन फाउंडेशन की ओर से दिया गया। इस अवसर पर डॉ किरण बेदी फाउंडर एवं डॉक्टर उपनीत लल्ली ने केंद्रीय कारागृह कोटा पर किए जा रहे नवाचारों को अभूतपूर्व एवं मील का पत्थर बताया। उन्होंने श्रीमती मालीवाल के नवाचारों को अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि महिला ऑफिसर्स को अपनी सेवाओं के दौरान संवेदनशील भूमिका का निर्वाह निर्वहन करने के साथ-साथ अपनी विशिष्ट पहचान कायम करने के लिए सुधारात्मक कार्यों की पहल करनी चाहिए।


0 टिप्पणियाँ