जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश की 3 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया का बड़ा बयान आया है। सतीश पूनिया ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस नेता मतदाताओं को धमकाना बंद करें। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस को वोट देने से ही न्याय मिलेगा? क्या कांग्रेस को वोट देने से ही अधिकारी कर्मचारी दौड़ दौड़ कर काम करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि तीनों स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी जीतेगे भी और जनता को न्याय भी दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार साफ दिख रही है। राज्य सरकार के अपने सवा दो साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं। सरकार ने ना तो किसानों का कर्जा माफ किया है और ना ही बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिल रहा है । और ना ही सरकार ने नियमितीकरण का वादा पूरा किया है। इसके साथ ही संविदा कर्मियों के साथ भी सरकार ने वादाखिलाफी की है।