हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।                                                                         

हनुमानगढ में बढ़ते संक्रमण के बीच जिले के लिए राहत की खबर आई है,जिले को 25 हजार कोरोना वेक्ससिन डोज मिली है।सोमवार से होगा 235 जगहों पर होगा वैक्सीनेशन

जिले को रविवार कोविड-19 वैक्सीन की 25 हजार डोज प्राप्त हो गई। यह वैक्सीन बीकानेर वैक्सीन स्टोर से पुलिस जाब्ते के साथ सुरक्षित हनुमानगढ़ वैक्सीन स्टोर पहुंच गई है।जिसे खण्ड स्तर पर वितरित करवाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि गत शुक्रवार को जिले में कोविड वैक्सीन समाप्त हो गई थी। ऐसे में वैक्सीन की कमी के चलते जिले में टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा था। चिकित्सा केन्द्रों में आमजन कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए निरंतर आ रहे थे। चिकित्सा विभाग ने निदेशालय में कोविड-19 वैक्सीन की मांग की गई थी। रविवार रात बीकानेर से कोविशील्ड की 25 हजार डोज हनुमानगढ़ पहुंच गई, जिसे खण्ड स्तर पर भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में 26 अप्रैल सोमवार से पूर्व की भांति कोविड-19 वैक्सीनेशन 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए शुरु किया जाएगा। हमारी पूरी कोशिश है कि एक ही दिन में आमजन को 25 हजार वैक्सीन लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, वे अपने पहचान पत्र के साथ अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सा संस्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया है कि इस बाबत अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके।