श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,

श्रीगंगानगर के तपोवन विशेष शिक्षा महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व आटिज्म दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. व डी.एड. विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें आटिज्म से ग्रसित बच्चों के जीवन की चुनौतियों व शीघ्र हस्तक्षेप के बारे में बताया गया। महाविद्यालय समन्वयक गौरव कुमार दत्ता ने बताया कि आटिज्म एक दिव्यांगता है, जिसमें बच्चे के बौद्धिक व विकासात्मक क्षमताओं में कमी पाई जाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय व्याख्याता सुनीता गुप्ता, सुरजीत सिंह, रितु दत्ता व सुशील कुमार आदि ने सम्बोधित किया। महाविद्यालय निदेशक राधेश्याम गर्ग ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के बी.एड. संकाय की छात्राओं रेखा, अंकिता, अंजू, अंजुबाला, शिवानी, विजयलक्ष्मी, प्रेमलता, पूनम आदि द्वारा आटिज्म पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी सभी ने भरपूर सराहना की