श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान के द्वारा श्रीगंगानगर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर जिला कलेक्ट्रेट में रोवर रेंजर द्वारा बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा बांधने का अभियान चलाया गया। संदीप मांझू के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान की शुरुआत एडीएम भवानी सिंह पंवार और नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव ने परिंडा बांधकर की। एडीएम भवानी सिंह पंवार ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में बेजुबान अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। परिंडा बांधने के साथ-साथ इन में नियमित रूप से पानी भी डालना चाहिए। 

           वही नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव ने कहा कि पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए यह एक बहुत बढ़िया माध्यम है। तथा नि: शुल्क मास्क वितरित किए गये, कार्यक्रम में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रिपुदमन सिंह भी विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर जिला ऑर्गेनाइजर गाइड मीनू रानी, ब्लॉक सचिव डॉ वेदप्रकाश सिराव, सहित अनेक स्काउट ने अपनी सेवाएं दी। इसी प्रकार शहीद भगत सिंह ओपन रोवर ग्रुप व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के रोवर रेंजर एवं स्काउट गाइड द्वारा पौधा रोपण किया गया व परिंडे बांधे गए ।

        वहीं स्काउट ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वार्ड नंबर 19 में सर्वे किया गया जिसमें प्रत्येक घर में मास्क लगाने वैक्सीन लगवाने का सैनिटाइजर उपयोग करने के लिए कहा गया। इस मौके पर गाइड कैप्टन मनप्रीत कौर, रोवर लीडर गुरु भगवान सिंह, कनिष्ठ लेखाकार पवन राठौड़, रोवर पवन प्रजापत, यशदीप सिंह, गाइड आरती, पूजा, ज्योति, ज्योति स्वामी, मुस्कान, कांता, निर्मला देवी, आरती, पूजा स्वामी, वनिता, ममता, प्रीति, निशा, मनीषा, सपना, मनीषा आदि ने अपनी सेवाएं दी।