बूंदी से सलीम अली की रिपोर्ट।
जिले के नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम ने कार्रवाही करते हुए शुक्रवार को देई कस्बे में पांच झोलाछाप क्लिीनिको को सीज किया। यहां खेल मेदान के सामने स्थित गली मे कोविड-19 गाईडलाईन का उलंघन करने पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर नैनवा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष जैन, एएसआई भागीरथ मय जाप्ते के पहुंचे। ओर पांच क्लिीनिको को सीज करने की कार्रवाही की। कार्रवाही मे देई। निवासी गिरिराज गौड,नरेन्द्र शर्मा,रामावतार जांगिड,हेमराज गुर्जर व नैनवा निवासी रईस खान द्वारा संचालित.क्लिीनिको को सीज किया गया।
सीज किए गये क्लिीनिको पर अग्रिम कार्रवाही हेतु नैनवां बीसीएमओ को निर्देशित किया गया। सीज कार्यवाही का उल्लघंन किए जाने पर संबधित पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई से कस्बे में हडकम्प मच गया। इस बारे मे नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम ने बताया कि कोविड-19 का उल्लघंन करते हुए देई में काफी झोलाछाप मरीजो का ईलाज कर रहे थे। ब्लॉक मुख्य चिकित्साअधिकारी देई पुलिस के साथ झोलाछाप पर कार्रवाही करते हुए पाच क्लिीनिको को सीज किया गया।



0 टिप्पणियाँ