ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम करने की दिशा में अब महीने के तीसों दिन वैक्सीन का काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यानी कि अब वैक्सीन लगाने के मामले में किसी भी दिन छुट्टी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने इस बारे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंत्रणा करने के बाद यह फैसला किया है। सरकार ने इस दिशा में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका उद्देश्य टीकाकरण को गति देने और कवरेज बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण केंद्रों का बेहतर उपयोग भी करना है। दूसरी ओर गुरुवार से शुरू हुए वैक्सीन के तीसरे चरण में 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीका लगवाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कोविड पोर्टल या फिर टीकाकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। राजस्थान में पहले दिन 45 से 59 वर्ष आयु वाले 645628 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।


0 टिप्पणियाँ