शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत की प्रधानमंत्री मोदी से हुई मंत्रणा के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड़ पर आ गई है। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी से प्राणवायु ऑक्सीजन का 40 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा राजस्थान के लिए आएगा।


 इसकी पहली खेप में 30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन शनिवार या रविवार को राजस्थान पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए भारतीय वायु सेना का मालवाहक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार सुबह 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगा और यहां से दो खाली टैंकर लेकर जामनगर के लिए उड़ान भरेगा। 


जामनगर से ऑक्सीजन से भरे टैंकर या तो सड़क मार्ग से या फिर उसी मालवाहक विमान से जोधपुर पहुंचेंगे। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। उधर, राजस्थान के दरीबा स्थित हिंदुस्तान जिंक से 5 से बढ़ाकर 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लाने का भी प्रयास किया जा रहा है।



ब्यूरो रिपोर्ट!