सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई मंत्री और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर से इस वर्चुअल बैठक का हिस्सा बने।
डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में भी भाजपा सरकार राजनीति करते हुए राज्य को उचित व्यवस्थाएं मुहैया नहीं करा रही है। डोटासरा ने कहा राज्य से भाजपा के 25 के 25 सांसद होने के बावजूद भी कोरोना काल में केंद्र से किसी भी प्रकार की कोई उचित व्यवस्थानहीं हो पाई। डोटासरा ने कहा कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि इस आपदा की घड़ी में दिन रात पीड़ित मानवता की सेवा करने में लगे हैं।
महासचिव अजय माकन द्वारा सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी की तरफ से बहुत ही सारगर्भित सन्देश से हम सभी को दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना काल के अंतर्गत किये गए बहुत ही बेहतर प्रबंधन के बारे में एवं 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग वाले लोगो के लिए फ्री वैक्सीन उपलब्ध करवाने के बारे में बताया गया और साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में बताया गया और साथ ही सभी को आश्वस्त भी किया गया कि राजस्थान सरकार राज्य के सभी निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए दृढ़संकल्पित है और ऑक्सीजन,दवाइयां,बेड आदि की अधिकाधिक व्यवस्था लगातार राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही है। डोटासरा ने बताया की राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा द्वारा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कोरोना काल के अंतर्गत किये जा रहे बेहतर प्रबंधन के बारे में भी बताया और साथ ही इस वर्चुअल बैठक में पार्टी के मासचिव अजय माकन द्वारा राहुल गाँधी एवं सोनिया गाँधी की तरफ से एक सन्देश भी दिया गया कि चाहे प्रदेश कमेटी हो , जिला कमेटी हो या फिर ब्लॉक कमेटी हो सभी तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ,मंत्री , विधायक आदि सब मिलकर हर उस पीड़ित मानवता की सेवा में लगे जो भी आज कहीं भी संकट में है फिर संकट चाहे दवाइयों को लेकर हो या अन्य कोई समस्या की वजह से। डोटासरा ने बताया की वर्तमान में संक्रमण की गंभीर स्तिथि को देखते हुए हमने पीसीसी ऑफिस में डॉक्टर्स की टीम भी आमजन के लिए उपलब्ध करवा रखी है एवं इसके अलावा जिला की कमेटियों द्वारा भी इस संकट की घडी में काफी अच्छे कार्य किये जा रहे हैं। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि वर्तमान की आपदा की घड़ी में भी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनीति करते हुए राज्य को पहले जहां उपलब्ध करवाने में भेदभाव किया जा रहा था और अब वही रेमीडिवीसिर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की आपूर्ति देने में भेदभाव किया जा रहा है,ऐसे में सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में इसके प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है जहां राजस्थान में भाजपा के 25 के 25 सांसद होने के बावजूद भी वह कोरोना काल में केंद्र से कोई उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाए पाए वहीं इसके विपरित कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी और सभी नेता आदि पार्टी के मूल सिद्धांत आमजन की सेवा की राह पर चलते हुए इस आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करने में दिन-रात अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने में लगे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि इस आपदा की घड़ी में देश के अधिकाधिक लोगों को सुरक्षित रखा जा सके एवं आवश्यकता होने पर यथासंभव सुविधाएं प्रदान की जा सके।



0 टिप्पणियाँ