करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
मंडरायल उपखंड मुख्यालय पर देर रात एक पुलिसकर्मी की पत्थरों से मारकर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी मृदुल कच्छावा करौली से मंडरायल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान जखोदा ग्राम निवासी संपत सिंह के रूप में हुई । देर रात आई जी प्रसन्न खमेसरा भी भरतपुर से मंडरायल पहुंचे। मृतक पुलिसकर्मी गोकलेश शर्मा भरतपुर जिले में डेढ़ थाना क्षेत्र के धमरिया गांव निवासी था। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मंडरायल थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल गोकुलेश किसी मामले में जांच पड़ताल के लिए सब्जी मंडी क्षेत्र में गया था। इस दौरान जखौदा गांव निवासी संपत सिंह ने अपने गमछे में पत्थर बांधकर गोकुलेश पर हमला कर दिया। गोकुलेश केसर और मुंह पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी मृदुल कच्छावा ने रात को मंडरायल में ही कैंप किया। सुबह मेडिकल बोर्ड से मृतक कॉन्स्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस के इक़बाल पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है।


0 टिप्पणियाँ