सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।
सीकर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले का आकस्मिक दौरा किया गया जहां आयुक्त द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सांवली डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने के संबंध में राजकीय कल्याण मेडिकल कॉलेज में जिले के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सीकर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर राज्य सरकार काफी चिंतित है और ऐसे में आज मुख्य सचिव द्वारा राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों की विस्तार से बैठक ली थी जिसमें सीकर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों पर मुख्य सचिव द्वारा काफी चिंता व्यक्त की गई उसी को ध्यान में रखते हुए आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कल्याण मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवम जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें अचानक इतने केस आने के कारणों एवम भविष्य के लिए की जा रही तैयारी के संबंध में चर्चा की गई और साथ ही जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की गई।
आयुक्त ने बताया कि सीकर जिले के प्रशासन द्वारा पहले से ही बेहतरीन कार्य करते हुए भविष्य के लिए काफी अच्छी तैयारियां की जा रही है।आयुक्त ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों अब जयपुर संभाग के जिलों की तुलना यदि सीकर जिले से की जाए तो जिले में भविष्य के लिए काफी बेहतरीन तैयारियां की जा रही है और जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति मैनेजमेंट भी बहुत अच्छा है और साथ ही डॉक्टर्स द्वारा भी इस आपदा की घड़ी में काफी बेहतरीन कार्य किया जा रहा है और इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु जारी की गई गाइडलाइन की पालना भी जिले में पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से करवाई जा रही है जिसके कारण मुझे निश्चित रूप से यह उम्मीद है कि यदि अब जिले के लोगों का सहयोग यूहीं प्रशासन को मिलता रहेगा तो जल्द ही जिले में बढ़ते संक्रमित मामले नियंत्रण में आएंगे और इनमे कमी भी आएगी।
आयुक्त ने जिले के आमजन से अपील करते हुए कहा कि जो कोविड अप्रोपिएट बिहेवियर का पालन सख्ती से करे और राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों की संक्रमण से रोकथाम हेतु लगाई जा रही पाबंदियों की पालना भी अवश्य करें । आयुक्त ने कहा कि इन पाबंदियों को लगाने के पीछे राज्य सरकार की यही मंशा है कि संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके और संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आए क्योंकि अब धीरे धीरे संक्रमित केसों में गंभीर स्तिथि वाले रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे में अब इन्हें नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि संक्रमण की इस चैन को तोड़ा जाए।
आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में जिले में ऑक्सीजन की किल्लत जैसी कोई स्तिथि नही है यह केवल लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है,आयुक्त ने कहा कि जिले को जितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है उतनी ऑक्सीजन की आपूर्ति जिले को मिल रही है और सीकर जिला ही एक ऐसा जिला है जिसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु स्वयं के कोई स्रोत नहीं है तो ऐसे में अन्य जिलों से जिले को ऑक्सीजन आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा रही है
वहीं अब हमारे द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के रींगस कस्बे में जो ऑक्सीजन स्टोरेज उपलब्ध है वहां लिक्विड ऑक्सीजन लाकर सिलेंडर्स को भरने की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू कर सके जिससे कि जिले का ऑक्सीजन आपूर्ति मैनेजमेंट सिस्टम और भी बेहतर हो सके।






0 टिप्पणियाँ