राजधानी जयपुर में सोमवार को अलसुबह मदिरा लेने दुकानों पर पहुंचे सुरा प्रेमियों को खासा निराश होना पड़ा। उनको कई जगह दुकानें बंद मिली। दरअसल सोमवार को शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली ही नही। सरकार की ओर से सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक का समय तय किया गया था,लेकिन दुकानें नहीं खुली। राज लिकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निलेश मेवाडा ने बताया कि कोरोना के इस कठिन दौर में शराब कारोबारियों ने करोड़ों रुपए की बोली लगाकर शराब की दुकानों का आवंटन लिया है।
वहीं राज्य सरकार मात्र 5 घंटे के लिए दुकान खोलने की अनुमति दे रही है, ऐसे में उन्हें कम शराब बिक्री पर लगने वाली पेनल्टी पर भी छूट दी जाए। मेवाड़ा ने कहा कि इस दोहरी मार से बचने के लिए सोमवार से जयपुर की दुकानें और मंगलवार से संपूर्ण प्रदेश में भी शराब की दुकानें बंद रहेगी। राज्य सरकार को कई बार इस बारे में अवगत करा दिया है लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
आपको बता दें कि सरकार ने इस बार नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों का आवंटन किया है। इसमें लाइसेंस फीस के बजाय गारंटी शर्त के तहत रेवेन्यू निश्चित किया गया है। इस बार लाइसेंस फीस की बजाय ड्यूटी देनी होगी और यह ड्यूटी सभी टैक्स मिलाकर ठेके की रकम का 50% तक होती है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ