प्रदेश में पहले तो ऑक्सीजन की कमी की बातें सामने आई और जब केंद्र ने इस का कोटा बढ़ाया तो अब सप्लाई की दिशा में टैंकरों की कमी सामने आ रही है। ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकर नहीं मिल रहे हैं। केंद्र ने प्रदेश को प्रतिदिन 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित कर दी है।
लेकिन अब सरकार के पास इसे विभिन्न जिलों में पहुंचाने को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकर उपलब्ध नहीं है। देखा जाए तो 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 30 से भी ज्यादा टैंकरों की जरूरत है, लेकिन सरकार के पास फिलहाल 16 टैंकर ही उपलब्ध है। 14 टैंकर अधिग्रहण करने के लिए मारामारी चल रही है।
आपको बता दें कि केंद्र की ओर से आवंटित कोटा 24 घंटे की समय अवधि में उठाना होता है। इन टैंकरों से हर दिन लगभग 90 से 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ