जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कोरोना की दूसरी लहर प्रशासन की सख्ती से अपना रुख इधर उधर कर प्रदेश के लापरवाह जिलों को ढूढ़ कर वहां अपना डेरा जमा रही है। इधर जहाँ राजधानी जयपुर में सोमवार को वायरस की तीव्रता थोड़ी कम हुई लेकिन विवाह- समरोहों ने पॉजिटिव का आंकड़ा 2878 तक पहुंचा ही दिया। जोधपुर भी 1711 पॉजिटिव के साथ अपना दूसरा स्थान बनाए हुए है। जैसा कि दो दोइन पहले राजकाज ने आशंका व्यक्त की थी अलवर में आज कोरोना बम फूट गया और 1621 पोसिटिव सामने आए। कोटा, पाली, सीकर, भीलवाड़ा और पाली क्रमशः 955, 794, 778 तथा 701 भी विस्फोट के मुहाने पर नज़र आ रहें हैं। अगर वहां ज़रा सी चूक हुई तो एक ही दिन में ये चरों शहर भी हजार से ऊपर की फेहरिस्त में शर्मिंदा दिखाई पड़ेंगे। कुल मिलकर 16348 पॉजिटिव मरीजों के साथ सप्ताह की शुरुआत और 1 लाख 46 हजार 6 सौ 40 एक्टिव मरीजों के साथ स्थिति कब्बो में नहीं आई है।


0 टिप्पणियाँ