जयपुर से मनीष दाधीच की खबर 

राजस्थान रोडवेज के बेडे़ में अब डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानूकुलित बसें भी शामिल की जावेगी ,,, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन द्वारा डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानूकुलित बसें भी बेडे़ में शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया। RSRTC के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक  राजेश्वर सिंह ने बताया कि रोडवेज प्रबन्धन द्वारा 550 नई बसों की खरीद कर बेडे में शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसलिये मुख्य प्रबन्धको से डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानूकुलित बसों की आवश्यकता की जानकारी मंगवायी गई है ताकि मुख्यालय स्तर पर किस-किस श्रेणी की कितनी-कितनी बसों की खरीद की जानी है का निर्णय लिया जावे।   सिंह ने बताया कि राजस्थान रोड़वेज डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानूकुलित श्रेणी की बसों का संचालन करता रहा है। लेकिन  एक्सप्रेस एवं सुपर लग्जरी श्रेणी की बसो के अलावा अन्य श्रेणी की बसें 5-6 वर्ष पुरानी हो गई है, इसको देखते हुए सभी श्रेणी की बसों को खरीद की जाने वाली बसों में शामिल किया जा सके।