ब्यूरो रिपोर्ट!

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ तंत्र विकसित होगा जिसके चलते 28 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभाग मे धूल भरी आंधी चलेगी वही 29 अप्रैल से तंत्र के पूरी तरह विकसित हो जाने पर उदयपुर और जोधपुर संभाग में धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 30 अप्रैल को अजमेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा तर गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां 43 : 8 तापमान रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तापमान में सभी जगह 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 अप्रैल से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।