राज्य सरकार की ओर से। शनिवार शाम जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश भर में शराब की दुकानें भी अन्य दुकानों की तरह सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक ही खुलेगी।
आपको बता दें कि पुरानी गाइडलाइन में शराब की दुकानों को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए थे तो यह माना जा रहा था कि यह दुकाने पूर्व की तरह सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक खुलेगी। लेकिन नई गाइडलाइन में सरकार ने इनके लिए अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। इसके साथ ही वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकानें खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश रविवार सुबह 5:00 बजे से लागू हो गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ