सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर
वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला प्रशासन द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए ऑक्सीजन बचाओ पुण्य कमाओ पोस्टर का विमोचन किया गया जोकि जिला मुख्यालय स्थित सांवली डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के बेड के पास लगाए जाएंगे जिससे कि वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ, मरीज एवं परिजन को बार बार उन पोस्टर्स को देखने पर ऑक्सीजन के सदुपयोग का संदेश मिलता रहेगा जिससे कि जिले में सीमित ऑक्सीजन होने पर भी अधिक से अधिक गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान की जा सकेगी।
इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा ने बताया वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है और साथ ही वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों को पिछले वर्ष की तुलना में ऑक्सीजन की भी आवश्कता ज्यादा हो रही है ऐसे में ऑक्सीजन के दुरुपयोग को भी रोकना जरुरी है जिसके लिए आज जिला प्रशासन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा ऑक्सीजन बचाओ, पुण्य कमाओ शीर्षक के नाम से पोस्टर का विमोचन किया गया है जो कि जिले में बने कोविड केयर सेंटर के हर एक बेड के पाए चस्पा किए जाएंगे जिससे की वहां के स्टाफ को बार बार इन पोस्टर्स को देखने पर ऑक्सीजन के दुरुपयोग को रोकने का संदेश मिलेगा। लाटा ने बताया कि पोस्टर्स में ऑक्सीजन के दुरुपयोग को रोकने हेतु विभिन्न बातें अंकित है जैसे - कोविड मरीज के बाथरूम जाते समय,खाना खाते समय ऑक्सीजन वॉल को बंद किया जाए,पेट के बल लेटें और गहरी लंबी सांस ले जिससे की ऑक्सीजन की आवश्यकता कम पड़े आदि बाते अंकित है , लाटा ने बताया कि संस्थान एवम जिला प्रशासन द्वारा इस पहल की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता लगातार बनी रहे और ऑक्सीजन के दुरुपयोग को रोका जा सके। इस दौरान जिला कलेक्टर अभी चल चतुर्वेदी बताया कि वर्तमान मे चिकित्सा तंत्र जो कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जूझ रहा है और साथ ही प्रशासनिक अमले को भी सहयोग प्रदान कर रहा है तो ऐसे में ऑक्सीजन मैनेजमेंट हम सभी के लिए सबसे पहली प्राथमिकता है और हमें यह पुख्ता ध्यान रखना है ऑक्सीजन का एक कतरा भी व्यर्थ न जाए तो ऐसे में ऑक्सीजन बचाने का संदेश देते हुए आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से हमारे द्वारा ऑक्सीजन बचाओ पुण्य कमाओ पोस्टर का विमोचन किया गया है जो कि जिला मुख्यालय पर बने सांवली डेडिकेट हॉस्पिटल में सभी बेड के पास चस्पा किए जाएंगे जिससे कि नर्सिंग स्टाफ, परिजन एवं मरीज को खुद को बार-बार यह जानकारी दिखती रहेगी कि ऑक्सीजन को सीमित मात्रा में किस तरीके से उपयोग में लें और यदि सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो उल्टे लेट कर कैसे खुद को सेल्फ वेंटिलेट किया जा सकता है और ऑक्सीजन को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही मरीज के खाना खाते समय, शीघ्र सोच जाने के दौरान ऑक्सीजन पंप को बंद रखा जाए आदि जानकारियां पोस्टर पर अंकित है। जिला कलेक्टर ने बताया कि ऑक्सीजन के दुरुपयोग न होंने पर हम सीमित ऑक्सीजन की उपलब्धता से अधिक से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान कर सकते है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजन की जिले में पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में आज सांवली डेडीकेटेड हॉस्पिटल एवम निजी कोविड केयर हॉस्पिटल के संचालकों की भी बैठक ली गई जिसमें उन्हें यह आश्वासत भी ऑक्सीजन की कमी से किसी भी गंभीर रोगी के इलाज में समस्या नहीं होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए हम लगातार राज्य स्तर पर बात कर रहे हैं और हमारे जिले की आपूर्ति बढ़ाई भी जा रही है और वर्तमान में हमारे पास ऑक्सीजन की इतनी उपलब्धता है कि हम अपने सभी गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान कर सकते हैं, चतुर्वेदी ने बताया कि हमें इस्पात का भी आश्वासन मिला है कि जिले को लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी इसके लिए हमारे पास जिले में रींगस कस्बे में स्टोरेज उपलब्ध है और इसके साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा भी लगातार मुख्यमंत्री से बात कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले को आगामी दिनों में भी पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल सके।जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा कोरोना संक्रमण की वजह से होने वाले व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार एवं शव को शमशान तक पहुंचाने के खर्चे का वहन सरकार द्वारा करने का निर्णय किया गया है इसी क्रम में वर्तमान में नगर परिषद द्वारा संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके शव को शमशान या कब्रिस्तान पहुंचाने के लिए कोविड सेंटर पर दो एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है और साथ ही उनके अंतिम संस्कार का खर्च भी नगर परिषद द्वारा ही वहन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि इसके अलावा जिले की एक संस्था जानकी देवी बजाज द्वारा इस आपदा की घड़ी में मानवता हित में सराहनीय कदम उठाते हुए ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की पहल की गई है ऐसे में अब जल्द ही हमारे द्वारा उसकी प्रक्रिया शुरू करके जल्द से जल्द प्लांट शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगामी कुछ दिनों तक यह केस यूं ही बने रहेंगे तो ऐसे में जो पहले से संक्रमित हो चुके हैं उनके क्लोज कांटेक्ट में आने वाले लोगों के भी संक्रमित होने की संभावना है वैसे में ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ सकती है तो ऐसे में यह प्लांट सीकर जिले के लिए काफी मददगार साबित होगा ।



0 टिप्पणियाँ