श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की ख़बर

कोविड-19 के तहत बचाव व संक्रमण को लेकर गाईडलाईन की पालना के संबंध में श्रीगंगानगर कलेक्टर जाकिर हुसैन ने हिन्दुमलकोट चैकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस चैकपोस्ट पर पंजाब क्षेत्र से आने वाले नागरिकों की जांच रिपोर्ट व परीक्षण किया जाता है।

          जिला कलक्टर ने चैकपोस्ट पर कार्यरत चिकित्सकों की टीम से बातचीत की। उन्होेने कहा कि पंजाब क्षेत्र से आने वाले नागरिकों की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट देखने के साथ-साथ थर्मल स्केनर से जांच की जाए। आने वाले नागरिक का पूरा डाटा संधारित किया जाए। जो नागरिक यहां से किस स्थान या किस जिले में जाएगा, कि पूर्ण जानकारी रखी जाए, जिससे आवश्यकता पडने पर संबंधित उपखण्ड के अधिकारियों को सूचित किया जा सके।

                                                                           


श्री हुसैन ने कहा कि सरकार द्वारा जो गाईडलाईन निर्धारित की है, उसकी पालना कडाई से की जाए। कोविड-19 महामारी से आमजन को बचाने के लिए कोरोना उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है।

                                                                    


          प्रत्येक नागरिक को गाईडलाईन की पालना करनी चाहिए। बिना मास्क के कोई भी नागरिक बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। भीड वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए तथा बार-बार हाथों को धोने व सेनेटाईज का पूरा ध्यान रखना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सहीराम भी थे।