जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान में फिर एक बार कोरोना की लगातार दस्तक बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य में इस साल के रिकॉर्ड 1422 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव केस कोटा जिले से 195 दर्ज हुए है।वही 24 घंटे में कोरोना से 2 मौत दर्ज हुई है।

चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अजमेर मे 83,अलवर 37, बांसवाड़ा 51,बारां 24, बाड़मेर 8, भरतपुर 11, 

भीलवाड़ा 26, बीकानेर 32, बूंदी 13 , चित्तौडगढ़ 65, दौसा 3, धौलपुर 7, डूंगरपुर 108, श्रीगंगानगर 14, जयपुर 188, जैसलमेर 2,जालोर 13, झालावाड़ 16, झुंझुनूं 3, जोधपुर 175, करौली 6, कोटा 195, नागौर 24, पाली 20,प्रतापगढ़ 14, राजसमंद 44, सवाई माधोपुर 11, सीकर 14, सिरोही 71, टोंक 8, उदयपुर 137 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये है।

राजस्थान में एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचकर 10484 हो गया है।