राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शुक्रवार को रैली निकाल कर जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर पूरे भारत मे ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने एवं सम्पूर्ण भारत मे ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजपूत सभा भवन से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुचे इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात था और पुलिस द्वारा रैली को पावटा चौराहे पर रोक लिया गया और पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को ही आगे जाने की अनुमति दी गयी
इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब राजस्थान के मुख्यमंत्री राजस्थान प्रदेश में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगति को दूर कर सकते है तो इस विसंगति को प्रधानमंत्री पूरे देश मे क्यों नही दूर कर सकते है उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी एससीएसटी वर्ग के 75 प्रतिशत लोगो को आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है उन्होंने कहा समय रहते यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नही की गई तो राजपूत करणी सेना राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी

0 टिप्पणियाँ