देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढी है।

सुखद पहलू ये है कि तमाम चिकित्सा प्रबंधों के बीच लोग इस महामारी की जकड़ से रिकवर भी हो रहे हैं। रविवार के दिन देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 350000 तक पहुंच गई। इनमें से एक दिन में ही 215000 मरीज रिकवर भी हुए। इसी के साथ ही देश में कोरोना को हराने वालों का आंकड़ा एक करोड़ 43 लाख के पार हो गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रिकवर होने वालों में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ज्यादा संख्या है। महाराष्ट्र में रविवार को 66193 मरीज मिले और इसी दिन 61450 ठीक भी हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट!