नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट।
नागौर जिले के मकराना में पुलिस टीम ने रविवार को IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई की। यहां एक घर में IPL के मैचों पर सट्टा लगा रहे 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। इनके कब्जे से 15 लाख 88 हजार 900 रुपए का हिसाब मिला है। मौके से 1 लैपटॉप, 6 मोबाइल और एक डायरी जब्त की गई हैं
मकराना सीआई रोशनलाल सामरिया ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने मय पुलिस जाब्ता द्वारा IPL क्रिकेट मैचों पर मकराना में सट्टा लगा रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ के निर्देशन में मकराना पुलिस टीम की ओर से यहां बालाजी मंदिर के पास राजेश कलवानी के मकान में दबिश देते हुए कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यहां से सनी पुत्र दीपक चतुर्वेदी (32) निवासी अजमेर, जितेंद्र पुत्र जेठानन्द ज्ञानचन्दाणी (31) निवासी अजमेर व राजेंद्र कुमार पुत्र जेठानन्द सिंधी (48) निवासी मकराना को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास 15 लाख 88 हजार 900 रुपए का हिसाब मिला है। इसके अलावा मौके से 1 लैपटॉप, 6 मोबाइल और एक डायरी भी जब्त की गई हैं।


0 टिप्पणियाँ