मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 18 + टीकाकरण अभियान के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन करने की घोषणा होने के बाद अब इस अभियान को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इस घोषणा के बाद राज्य सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सिरम को टीके के लिए आर्डर देना शुरू तो कर दिया है



 लेकिन कंपनी की ओर से सरकार को अभी तक सप्लाई के बारे में कोई भी जवाब नहीं मिला है। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के अनुसार अधिकारियों ने जब सिरम कंपनी से बात की तो उन्हें यह बताया गया कि अभी तक उनके पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सिरम कंपनी इस समय केंद्र के साथ हुए करार को भी 15 मई तक पूरा करने में सक्षम नहीं है। उधर वैक्सीन की कीमत को लेकर भी अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में वैक्सीन कंपनियों की ओर से राज्य और केंद्र को एक ही दर यानी ₹150 प्रति डोज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा केंद्र, राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को अलग-अलग कीमत पर वैक्सीन देना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वे निजी वैक्सीन  कंपनियों से बात कर टीके की एक समान दर निर्धारित करें।

ब्यूरो रिपोर्ट!