मंत्रियों व विधायकों के फोन टैपिंग के मामले पर राजस्थान में सियासी भूचाल मचा हुआ है ! इसी दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांग करते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
डॉ पुनिया ने कहा कि बिना किसी की अनुमति के किसी का फोन टेप करवाना आपराधिक कृत्य हैं! इससे पहले भी जब जब सरकारों ने फोन टैप करवाए थे जिम्मेदारों को इस्तीफा देना पड़ा था! वही अब विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से स्वीकार करना कि फोन टैपिंग करवाई गई थी यह कृत्य निंदनीय है! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए ! मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए!


0 टिप्पणियाँ