उड़ते हवाई जहाज में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है! जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 8:00 बजे फ्लाइट के लैंड होने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल भिजवाया गया! जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से सुबह 5:45 बजे उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में गर्भवती महिला को दर्द हुआ.
इस दौरान विमान के अंदर ही मौजूद एक डॉक्टर ने महिला की डिलीवरी करवाई! जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी तब मौके पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने महिला और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया ! इंडिगो प्रशासन ने इस मामले में। विमान में डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक डॉक्टर सुभाना को सम्मानित किया और जच्चा-बच्चा के सकुशल रहने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।
जयपुर से मनीष दाधीच की खबर।


0 टिप्पणियाँ