अजमेर. अजमेर शहर के माखुपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर एक छात्रा द्वारा बात नहीं करने से मजनूं को साफ मना कर दिया। यह बात मजनूं को नागवार गुजरी और उसने छात्रा के साथ गाली गलौज कर डाली जो उसे भारी पड़ गई। दरअसल गाली गलौज से गुस्साई  छात्रा ने इस बात का विरोध करते हुए हंगामा मचा दिया। वही मौके पर पहुंचे छात्रा के पिता ने मजनूं की धुनाई कर उसे सबक सिखाया । देखते ही देखते तमाशबीनों की भी भारी भीड़ लग गई । सूचना के बाद मौके पर  आदर्श नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई और हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। 

छात्रा ने बताया कि कॉलेज से निकलने के बाद एक लड़के ने उनसे पता पूछा और  नहीं बताने पर उससे बात करने को कहा। जब उसने इनकार किया तो  उसने भद्दी गाली दी और वहां से भागने लगा। इससे पहले भी यह युवक उनका पीछा कर चुके हैं। ऐसे में उसने हंगामा कर दिया और अपने पिता को बुला लिया। 

मामले में आदर्श नगर थानाधिकारी हेमराज मूंड से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। मामला शांत करवाया और दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए बोला गया लेकिन अब तक किसी ने भी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट देने पर कार्रवाई की जाएगी।


अजमेर से नवीन वैष्णव की खबर