ब्यूरो रिपोर्ट!


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में 18 राज्यों में कोरोना स्ट्रेन पाए जाने पर चिंता जताई है। गहलोत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि 18 राज्यों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना स्ट्रेन मिले हैं जो वास्तव में चिंताजनक है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह नए स्ट्रेन वाले वायरस तेजी से फैलते हैं ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 


गहलोत ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि इस दिशा में कोई लापरवाही नहीं बरतें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में नए स्ट्रेन वाले वायरस नही फैले इसके लिए भी राज्यों को जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि राजस्थान में भी दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे की अवधि की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी की गई है बिना टेस्ट के आने वाले यात्रियों को 15 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा।