ब्यूरो रिपोर्ट
जयपुर। कस्टम्स विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अब तक पकड़ा का सर्वाधिक 18.80 करोड़ का सोना जब्त किया है। पिछले साल की तुलना में मामले भी अधिक बनाए। सूत्रों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में 19 मामले पकड़े गए। इन प्रकरणों में 3.43 करोड़ का सोना पकड़ा गया। चालू वित्तीय वर्ष में 23 मार्च तक 20 प्रकरण बन चुके हैं ।अब तक 18.80 करोड़ का सोना जब्त हो चुका है।
संख्या की दृष्टि से वित्त वर्ष 2018-19 में सर्वाधिक 49 प्रकरण बन चुके हैं। लेकिन जब्त सोने का मूल्य था महज 8.87 करोड़ रुपए था। राशि के आधार पर इस साल अब तक ही सबसे अधिक सोना जब्त किया गया।
कस्टम्स आयुक्त सुभाष अग्रवाल ने अधिकारियों को कामयाबी का श्रेय दिया। और कहा कि टीम भावना से एयरपोर्ट पर कस्टम्स को सफलता मिली है।


0 टिप्पणियाँ