श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

 


 श्रीगंगानगर की महाजन फायरिग रेंज के नजदीक राजियासर थाना इलाके में बुधवार रात का बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. यहां भारतीय सेना (Indian Army) की एक जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद जिप्सी पलट गई और उसमें आग (Fire) लग गई. इससे जिप्सी में सवार सेना के तीन जवानों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार हादसा सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की 330 RD के पास बुधवार आधाी रात करीब ढाई -तीन बजे के करीब हुआ। 

यहां सेना की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी। पलटने के बाद जिप्सी में भीषण आग लग गई। हादसे में जिप्सी में सवार सेना के 3 जवानों मौके पर ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।