धौलपुर. यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि रोड़वेज वर्कशॉप के लिए औड़ेला रोड़ पर पूर्व में जगह का आवंटन किया गया है।
बस स्टेण्ड पर संचालित रोड़वेज वर्कशॉप को औड़ेला रोड़ पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए तथा बस स्टेण्ड पर संचालित वर्कशॉप के स्थान पर बस स्टेण्ड बनाया जाए एवं निजी बस संचालित ऑपरेटरों से बातचीत कर निजी बसों के संचालन के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में रोड शेफ्टी क्लबों के गठन की पालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में यातायात सांकेतिक चिन्ह एवं नियमों के बारे में छात्रा-छात्राओं को जानकारी प्रदान करते हुए यातायात नियमों के बारे में प्रश्नोत्तरी कराई जाए एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यातायात नियमों को पाठ्यक्रम में सम्मलित किया गया है।
इसलिए छात्रा-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है तथा इस कार्यक्रम कों धरातल पर लाने में गति प्रदान करें। जिले में 116 बाल वाहिनी पंजीकृत है। उनमें से 52 बाल वाहिनियों में कमी पाई गई। उनकों दूर करने के निर्देश दिए। कमी पाई गई बाल वाहिनी को सही होने पर ही विद्यालय उनका संचालन करें।
जिले में संचालित बाल वाहनियो की फिटनिस नहीं होने के कारण ऐसे बाल वाहनियो के संचालन को रोकने के लिए निर्देश दिए तथा जिन बाल वाहिनी संचालकों द्वारा परिवहन विभाग से फिटनिस प्रमाण पत्रा नहीं लिया है व संचालित हो रही है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर उन्हे जप्त किया जाने के निर्देश दिए।
नेशनल हाईवे 3 एवं 11बी की रोड़ लाईटों को दुरस्त किया जाना सुनिश्चित करें।नेशनल हाईवे ऑथिरिटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्भावित दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सांकेतिक बोर्ड एवं निर्धारित गति सीमा को नियन्त्रण करने के लिए गति अवरोधक लगाना सुनिश्चित करें एवं दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मचकुण्ड रोड पर वाटर वर्क्स चौराहा, मौनी सिद्ध पहाड़ तथा अन्य स्थानो पर पानी के लीकेज को दुरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्थान एक्सक्लूसिव की पाईप लाइन लीकेज को दुरस्त नहीं करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा, परिवहन विभाग के विजय सिंह मीणा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चेतराम मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजकुमार मीणा, यातायात प्रभारी यशपाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे...


0 टिप्पणियाँ