कोटा। जिले के सुकेत इलाके से नाबालिग को झालावाड़ ले जाकर समुदाय विशेष के दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना की जानकारी लेने भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर के नेतृत्व में कोटा पहुंचा और फिर सुकेत पहुंच कर पीड़ित पक्ष से मुलाकात की।
साथ ही आईजी कोटा रवि दत्त गौड़ से मिलकर पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग की। वही गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ.गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की चीज कांग्रेस के शासन में नहीं बची है। मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री का चार्ज लिए हुए हैं, ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।बीते 1 साल का रिकॉर्ड लिया जाए तो 80,000 घटनाएं महिलाओं के अत्याचार की और 12,000 दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं हुई है।
महिलाएं घर, थाना, सड़क और अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं. गवर्नेस जो पूरी तरह से फेल है। यह नीचे से लेकर ऊपर के स्तर तक लापरवाही है, क्योंकि मां गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर थाने में गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट नहीं लिखी। थाने से उसे भगा दिया गया था। अगर यह रिपोर्ट दर्ज हो जाती है, तो यह घटना नहीं होती। बीजेपी के शिष्टमंडल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा संगठन के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ