जयपुर। सिविल लाइन फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण पर जेडीए ने वित्तीय निविदा में फर्म का चयन किया है। एमडी शर्मा व राजेन्द्र सिंह भामू इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है।
आपको बता दें कि 12 फर्मों ने निविदा दी थी, इनमें से 2 फर्मों की निविदा निरस्त हुई थी। ब्रिज निर्माण की लागत 35.77 करोड़ रुपए है।
जेडीए अब चयनित फर्म को जल्द कार्यादेश देगा। इसके बाद परियोजना का विधिवत शिलान्यास होगा।


0 टिप्पणियाँ