सवाईमाधोपुर। जिले के बरनाला गांव में एक आरोपी ने परशुराम नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां पर ऑपरेशन करके उसके पेट से गोली निकाली गई है । 

फिलहाल, घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय मीना ने युवती से छेड़छाड़ की थी। जिसका विरोध करने पर उसने परशुराम को गोली मार दी । घटना को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों में आक्रोश है।

सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की खबर