जयपुर. प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी एम एल लाठर ने भी चिंता जताते हुए इसके लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार बताया है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीजीपी ने कहा कि इंटरनेट और नशे की लत से बाल अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

वहीं पर लॉकडाउन के दरमियान जारी ऑनलाइन क्लासेज के बाद में बाल अपराधों के बढ़ने का बड़ा कारण बताया है। डीजीपी ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के चलते हर बच्चे के हाथ में मोबाइल है और इन मोबाइल का उपयोग वह ऑनलाइन क्लासेज की बदौलत उनके गलत इस्तेमाल की ओर कर रहा है। 

निश्चित तौर पर राजस्थान में अपराध अपने चरम पर हैं। वही घर से लेकर  पुलिस थानों तक महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश मे हर रोज कहीं ना कहीं से किसी ना किसी कोने से बलात्कार या सामूहिक दुष्कर्म की खबरें आती हैं। भले  महिला का अपना परिचित हो, रिश्तेदार हो या फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली खुद पीड़िता भी कभी कभी रेप की शिकार हो जाती हो

जयपुर से मनीष दाधीच की खबर