शुक्रवार रात को करीब 11 बजे सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप (WATSAPP) 45 मिनट तक ठप रहा। इससे यूजर्स (Users) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूजर्स ना तो संदेश भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम,फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा।
सर्वर में दिक्कत की वजह ये समस्या भारत सहित दुनिया की कई हिस्सों में भी आई। 45 मिनट के लम्बे अंतराल के बाद स्थिति सामान्य हो गई। हलांकि इन साइट्स द्वारा यूजर को कोई अधिकारिक जानकारी नही दी गई।लेकिन 45 मिनट पश्चात वट्सअप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वट्सअप ने सभी यूजर्स को धैर्य रखने के लिये धन्यवाद देते हुए,वापसी की सूचना सार्वजनिक की।
सर्वर डाउन, ट्विटर पर हल्ला
वही यूजर ने फोन पर भी एक-दूसरे से जानकारी ली,तो कुछ मोबाइल नेटवर्क व फोन बार-बार रिस्टार्ट करते रहे।इतना ही नही इस दौरान यूजर्स द्वारा ट्विटर (TWITTER) पर अलग-अलग तरीक़े से अपनी समस्या जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी।ट्विटर यूजर आशुतोष भारद्वाज ने व्यंग्यात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा की,वट्सअप इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो गया,डाउन पैट्रोल को होना था।
इसी तरह George Town, penang की विदेशी यूजर "Efa" इस खबर के जवाब में लिखती है,no wonder la i text my sister, can't send it. i google is it whatsapp problem, then they show your status.. haha at first though my phone problem, so i just restart my phone. damn! इसी दौरान काफी यूजर्स ने मिमस (MEMES) तक बना डाले।और कुछ ने तो वट्सअप पर व्यंग करते हुए लिखा की,वट्सअप को ट्विटर का सहारा लेना पड़ा।तो वही कुछ लोग वट्सअप के ट्विटर पर हैंडल ऑफिशियल अकाउंट पर सर्वर डाउन होने की वजह पूछते भी दिखे।


0 टिप्पणियाँ