मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात को सर्वदलीय! प्रतिनिधियों धर्मगुरुओं! और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभाग के अधिकारियों! के साथ हुई। वीसी के दौरान कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन नहीं लगेगा।



 कोरोना के दूसरे चरण की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर यह बैठक वीसी के जरिए आयोजित की गई थी। इसमें गहलोत ने कहा बेशक कोरोना की रफ्तार अब बढ़ने लगी है लेकिन लोक डाउन ही इसका विकल्प नहीं है क्योंकि पिछले 1 साल से इस महामारी की मार झेल रहे सभी तबकों के लोग आर्थिक रूप से पीछे जा चुके हैं और यदि अब लॉक डाउन लगाया गया तो? सभी वर्गों के लोगों की आर्थिक स्थिति पर और भी बुरा असर पड़ेगा। 

गहलोत ने कहा कि इस महामारी से अभी हमें सिर्फ सख्ती से निपटना होगा। कोरोना गाइडलाइन के नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी और यह सुनिश्चित सभी को करना होगा कि वह अपने आसपास इन नियमों को। पिछले साल की तरह ही सख्ती से पालना करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि? बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों सहित राजस्थान में भी कोरोना के केस बढ़े हैं। लेकिन प्रदेश में ऐसी नौबत ना आए। इसके लिए हमें मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सैनिटाइजर के उपयोग जैसे नियमों की। सख्त से सख्त पालना करनी जरूरी है।