टोंक। निवाई कस्बे में दिन दहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर 30 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने घटनाक्रम का जायजा लिया।
स्थानीय लोगो ने घायल को निवाई के अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया । उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया ।घटना के बाद व्यापारियों ने मण्डी में खरीद बन्द कर दी ।
जिससे माल लेकर आये किसानों ने विरोध करते हुए मंडी के गेट पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सतनारायण खण्डेलवाल कोटक महिंद्रा बैक से 30 लाख रुपये की राशि निकालकर अपनी स्कूटी से मंडी के लिए निकला ही था ,फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 टिप्पणियाँ