धौलपुर। जिले के सैपऊ उपखंड इलाके में शुक्रवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने रवि फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सरसों और गेहूं की फसल को  नुकसान हुआ है। 

इससे किसान भारी चिंतित है। जिसके कारण उत्पादन में गिरावट देखी जाएगी।  किसानों का मानना है कि गेंहू फसल खेतों में बिखरने से  लावणी की कवायद सबसे अधिक बढ़ गई है। उसके साथ ही सरसों की फसल की पकी फली पानी की बूंदों से चटक गई।